मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

छतरपुर विधायक और पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, बाल बाल बचे-अंगरक्षक समेत कई जख्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छतरपुर विधायक और पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, बाल बाल बचे-अंगरक्षक समेत कई जख्मी

पलामू,

9 जनवरी । हिट एंड रन कानून के विरोध में सड़क जाम कर रहे चालकों ने

छतरपुर की विधायक पुष्पा देवी एवं पूर्व सांसद मनोज कुमार की गाड़ी पर

मंगलवार की देर शाम हमला कर दिया। चालकों ने वाहनों पर पत्थर फेंके। इस

घटना में विधायक एवं पूर्व सांसद बाल बाल बच गए। उनके दो सुरक्षाकर्मी

जख्मी हुए हैं।

आन्दोलनकारियों ने पुलिस टीम पर भी पत्थरबाजी की,

जिससे कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आयी है। पूर्व सांसद द्वारा इस संबंध

में छतरपुर थाना में मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस ने

कार्रवाई करते हुए दो तीन चालकों को पकड़ा है। अतिरिक्त पुलिस फोर्स

मेदिनीनगर से बुलाकर कार्रवाई के लिए मौके पर रवाना हो गई है।

बताया

जाता है कि हिट एंड रन कानून के विरोध में करीब 200 की संख्या में चालक

छतरपुर थाना क्षेत्र के उदयगढ में नवनिर्मित फोरलेन को सुबह से ही जाम कर

धरना दे रहे हैं। सारे चालक छतीसगढ के रायगढ एवं उड़ीसा में रहकर ड्राइवरी

करते थे। सभी छतरपुर काम करके लौटे हैं। आते ही हिट एंड रन कानून के विरोध

में सड़क पर उतर आए।

दोपहर के समय जाम कर रहे चालकों को

छतरपुर अंचलाधिकारी नित्यानंद प्रसाद, पुलिस निरीक्षक वीर सिंह मुंडा सहित

प्रशासन के अन्य लोगों ने समझा बुझाकर जाम हटवाने की कोशिश की, परंतु उनपर

कोई फर्क नहीं पड़ा।

प्रशासन के लोग सबको बार-बार समझाते रहे

कि यह सब कुछ अफवाह फैलाई जा रही है। आप इसके चक्कर में ना पड़े। फिलहाल

हिट एंड रन कानून को स्थगित कर दिया गया है। सड़क जाम के दौरान चालकों में

काफी आक्रोश दिखा। वे ड्राइवर एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सड़कों पर

अड़े रहे।

इसी क्रम में देर शाम जब उस रास्ते से विधायक

पुष्पा देवी एवं पूर्व सांसद मनोज कुमार की गाड़ी गुुजरने लगी तो चालकों ने

आक्रोशित होकर उनके वाहनों पर जमकर पत्थरबाजी की। डीएसपी के वाहन भी पत्थर

फेंके। पत्रकारों पर भी पत्थर फेंके गए।

छतरपुर में

नवनिर्मित फोरलेन सड़क को जाम कर देने से दोनों तरफ सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई

हैं। बिना कोई पूर्व सूचना के ही सड़क जाम करने से कई यात्री बसें सहित

एम्बुलेंस भी जाम में फंसी दिखी तथा चालकों के आगे कई यात्री व महिलाओं को

याचना करते देखा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें