मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला का आज दोपहर तीन बजे तेजा खेड़ा फार्महाउस में होगा अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला का आज दोपहर तीन बजे तेजा खेड़ा फार्महाउस में होगा अंतिम संस्कार

सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार आज दोपहर तीन बजे जिले के तेजा खेड़ा फार्म हाउस में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस जगह से चौटाला को खास लगाव रहा है। वह शुरू में यहां ढाणी बनाकर रहे हैं।देश के चर्चित किसान नेता स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के पुत्र चौटाला के पार्थिव शरीर को रात करीब 10 बजे तेजा खेड़ा फार्म हाउस पहुंचाया गया। आज दोपहर दो बजे तक आम लोग दर्शन कर सकेंगे। दोपहर तीन बजे उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। चौटाला ने कल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली।इस समय तेजा खेड़ा फार्म हाउस में दिवंगत नेता के परिवार के लगभग सभी सदस्य मौजूद हैं। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के भी शामिल होने की संभावना है। हरियाणा में तीन दिन (20,21,22 दिसंबर) के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। साथ ही राज्य सरकार ने आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। एक जनवरी, 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में जन्मे ओमप्रकाश पांच बार मुख्यमंत्री रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें