मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा विधानसभा में हुआ राजद का कार्यकर्ता समागम, बिहार और झारखंड से जुटे पार्टी के कई दिग्गज नेता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चतरा विधानसभा में हुआ राजद का कार्यकर्ता समागम, बिहार और झारखंड से जुटे पार्टी के कई दिग्गज नेता

चतरा। झारखंड से भाजपा को उखाड़ फेंकने का राजद ने संकल्प लिया है। शनिवार को चतरा कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय जनता दल परिवार की ओर से आयोजित चतरा विधानसभा कार्यकर्ता समागम में बिहार और झारखंड से कई दिग्गज नेता पहुंचे। समागम में कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति दिखी। ढोल नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ यहां पहुंचे लोगों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी, झारखंड राजद प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोगता की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्ता समागम का उद्घाटन किया गया।राजद ने आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प को दुहराया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार निरंकुश हो गई है। गरीबों के कल्याणार्थ चलाए जा रहे हैं कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। इस सरकार से लोकतंत्र खतरे में है। जाति और धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है। झारखंड सरकार बेहतर कार्य कर रही है लेकिन दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री यहां आकर लोगों को बरगला रहे हैं। गरीबों व महिलाओं के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को बंद करना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे में राजद झारखंड में भाजपा के मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगा। यह पार्टी गरीब, दलित और शोषित के हक और अधिकार के लिए लड़ते रहेगी।कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव, औरंगाबाद के सांसद , झारखंड के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, पलामू लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ममता भुइयां, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता देवी, प्रदेश महासचिव रश्मि प्रकाश, चतरा जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी समेत अन्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें