मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा में टीपीसी सब जोनल कमांडर आदेश गंझू सहित पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चतरा में टीपीसी सब जोनल कमांडर आदेश गंझू सहित पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

चतरा,

7 जनवरी जिले की टंडवा थाना पुलिस ने टीपीसी के सब-जोनल कमांडर

आदेश गंझू उर्फ प्रभाकर समेत पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। टंडवा

इलाके में आगजनी और लेवी वसूली की कई घटना को इन उग्रवादियों ने अंजाम दिया

है। इनके पास से एक राइफल, दो पिस्टल, आठ गोली, एयर पिस्टल, 18 नक्सली

पर्चा समेत कई अन्य सामानों को पुलिस ने बरामद किया है।

गिरफ्तार

उग्रवादी में टीपीसी सब जोनल कमांडर आदेश गंझू उर्फ प्रभाकर, पिंटू कुमार

गंझू, लालदेव कुमार गंझू और राजेश गंझू शामिल हैं। गिरफ्तार उग्रवादी टंडवा

थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। चतरा एसपी राकेश रंजन ने रविवार को

पत्रकारों से बातचीत में बताया कि विगत कुछ दिनों से टण्डवा थाना के आसपास

के क्षेत्रों में टीएसपीसी कमांडर प्रभाकर जी के नाम से कोल व्यवसायियों को

लेवी के लिये धमकी दी जा रही थी। 25 दिसंबर को टण्डवा थाना के होन्हे गांव

में आनन्द एन्ड सिरा कंस्ट्रक्शन कंपनी के साईट पर पानी टैंकर में आग

लगाने एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी।

इस संबंध में

प्राथमिकी दर्ज कर टंडवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में अनुसंधान दल ने

टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर प्रभाकर समेत पांच उग्रवादी को गिरफ्तार किया

गया। गिरफ्तार उग्रवादियों पर टंडवा थाना में पूर्व से चार मामला दर्ज हैं।

गिरफ्तार हुए सभी उग्रवादी कोयला कारोबारी और ठेकेदारों के बीच

आतंक का पर्याय बना हुआ था। ये सभी उग्रवादियों द्वारा टंडवा थाना क्षेत्र

के फुलवरिया रेलवे पुल निर्माण कंपनी में लगे पोकलेन मशीन को आग लगाने की

घटना में शामिल था। इसके आनंद एंड सिरा कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर पानी

टैंकर में आग लगाने और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की घटना में भी

शामिल था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें