मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे चरिथ असलांका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलंबो, । श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 27 जुलाई से पल्लेकेले में

शुरू होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए मंगलवार को अपनी

टीम की घोषणा की।

अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 विश्व कप में देश

के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 11 जुलाई को वानिन्दु हसरंगा के कप्तान पद

से हटने के बाद चरिथ असलांका को कप्तान नियुक्त किया गया है।

बोर्ड

ने यह नहीं बताया कि क्या वह कुसल मेंडिस की अगुआई वाली वनडे टीम में कोई

बदलाव कर रहा है, जबकि धनंजय डी सिल्वा टेस्ट कप्तान बने हुए हैं।

भारतीय

टीम शनिवार से शुरु होने होने वाले तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के पहले

मैच से पहले सोमवार को कैंडी के पल्लेकेले पहुंची। तीन मैचों की वनडे

सीरीज 2 अगस्त से कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेली जाएगी।

हसरंगा

की अनुपस्थिति में, जो निलंबन का सामना कर रहे थे, असलांका ने इस साल की

शुरुआत में बांग्लादेश दौरे पर दो टी20 मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की

थी।

श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान ने इस सीजन में जाफना किंग्स

को एलपीएल खिताब भी दिलाया। दिनेश चांदीमल की टीम में वापसी हुई है, जबकि

अनकैप्ड चामिंडू विक्रमसिंघे भी 16 सदस्यीय टीम में शामिल हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम इस प्रकार है-

चरिथ

असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो,

कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा,

डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान

तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें