मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

मैहर देवी मंदिर में 'जय माता दी' की गूंज, भोर होते ही त्रिकूट पर्वत पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मैहर देवी मंदिर में 'जय माता दी' की गूंज, भोर होते ही त्रिकूट पर्वत पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित प्रसिद्ध मैहर देवी मंदिर (मां शारदा देवी मंदिर) में चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन मंगलवार भोर भक्तों की भीड़ उमड़ी। हर कोई माता के दिव्य स्वरूप को देखने के लिए विचलित नजर आ रहा था।

तड़के 3 बजे मंदिर के पट खुले तो त्रिकूट पर्वत 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा। चारों तरफ भक्ति और आस्था का माहौल छा गया, जिसे देखकर नवरात्रि का छठवां पावन दिन और भी भक्तिमय नजर आ रहा था।

सुबह तड़के माता रानी के पट खुलने के बाद माता रानी का भव्य शृंगार किया गया।

इसमें मां शारदा को विशेष शृंगार, फूलमालाएं और नए वस्त्र अर्पित किए गए।

माता का यह शृंगार दाऊ महाराज द्वारा ही किया जाता है। इसके बाद मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य आरती की गई। इस समय त्रिकूट पर्वत पर 'जय माता दी' और 'जय मां शारदा' के उद्घोष से मंदिर का माहौल भक्तिमय नजर आ रहा था।

चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है और 9 दिनों तक मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना और विशेष आरती होती है। मैहर देवी मंदिर में भक्तों का आगमन नवरात्रि के एक दिन पहले से शुरू हो गया था और पूरे साल भक्तों की भीड़ मंदिर में देखने को मिलती हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं का आगमन ज्यादा हो जाता है।

चैत्र और शारदीय नवरात्रि में मंदिर में बड़ा मेला लगता है, जिसमें विशेष आरती और भव्य सजावट होती है।

मैहर देवी मंदिर मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर जिले में त्रिकूट पर्वत पर 600 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक प्रसिद्ध सिद्धपीठ है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मान्यतानुसार यहां पर माता सती का हार गिरा था। सीढ़ियों से चढ़कर या फिर किसी रोपवे द्वारा मंदिर में जाया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें