मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

चार दिन बाद दिल्ली से रांची लौटे कांग्रेस के आठ विधायकों ने किया दावा, बहुत जल्द मंत्री और संगठन में होगा बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चार दिन बाद दिल्ली से रांची लौटे कांग्रेस के आठ विधायकों ने किया  दावा, बहुत जल्द मंत्री और संगठन में होगा बदलाव

चार दिन बाद दिल्ली से रांची लौटे कांग्रेस के आठ विधायकों ने किया दावा, बहुत जल्द मंत्री और संगठन में होगा बदलाव

रांची: चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल में कांग्रेस के पुराने मंत्री नहीं बदले जाने से नाराज दिल्ली में चार दिनों से जमे विधायक रांची लौट आये हैं। सभी आठ विधायक देर शाम फ्लाईट से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि हम अपनी मांग पर नहीं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के दबाव के कारण दिल्ली गए। हमारे कार्यकर्ता बदलाव चाहते थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेताओं ने हमारी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और गंभीरता से लिया। कहा कि नेतृत्व के निर्णय पर भरोसा रखें। आपलोग क्षमतावान नेता हैं, आप जाईए और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। विधायक इरफान ने दावा किया है कि बहुत जल्द झारखंड के मंत्रियों और संगठन में फेरबदल होगा। उन्होंने कहा कि उनकी नाराजगी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से कतई नहीं है। आज हमारे प्रखर युवा नेता हेमंत सोरेन जो जेल गए हैं, उसमें इन मंत्रियों का भी बड़ा योगदान रहा है। हमारे प्रभारी गुलाम अहमद मीर और केंद्रीय नेता बी वेणुगोपाल अच्छे नेता हैं। इन दोनों ने हमारी बातों को ध्यान से सुना है और भरोसा दिया है। इधर कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने कहा कि अपनी मांग और आवाज उठाना संगठन, सरकार और परिवार में जरूरी काम होता है। इससे सरकार, संगठन और परिवार में मजबूती आती है उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने हमारी बातों को ध्यानपूर्वक सुना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें