मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

बांका में बदला वोटिंग का समय मुंगेर समेत लोकसभा के 1700 बूथों पर 4 बजे तक ही कर सकेंगे है मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांका में बदला वोटिंग का समय  मुंगेर समेत लोकसभा के 1700 बूथों पर 4 बजे तक ही कर सकेंगे है मतदान

बांका में बदला वोटिंग का समय

मुंगेर समेत लोकसभा के 1700 बूथों पर 4 बजे तक ही कर सकेंगे है मतदान

पटना।चुनाव आयोग ने गर्मी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए बिहार के अलग-अलग चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 1700 बूथों पर मतदान के समय में परिवर्तन कर दिया है। आयोग के तरफ से दूसरे चरण के एक लोकसभा सीट के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में समय का बदलाव किया गया है। इसके अलावा तीसरे चरण के दो लोकसभा सीट और चौथे चरण के एक लोकसभा सीट के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में समय का बदलाव किया गया है। यह बदलाव संबंधित लोकसभा क्षेत्र के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों के साथ परामर्श के बाद किया गया है। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण के बांका लोकसभा क्षेत्र के कटोरिया में 172 बूथों के लिए मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक एवं 102 बूथों के लिए मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। बेलहर विधानसभा क्षेत्र में 191 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक एवं शेष 146 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।जबकि तीसरे चरण के मधेपुरा लोकसभा सीट के अंतर्गत महिषी विधानसभा क्षेत्र में 207 बूथों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक जबकि शेष 107 बूथों पर सुबह 7 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी चरण के खगड़िया लोकसभा सीट के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के 299 बूथों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक जबकि शेष 60 बूथों पर सुबह 7 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। अलौली एवं बेलदौर के 67 बूथों पर भी मतदान का समय बदला है। मुंगेर संसदीय क्षेत्र के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 230 बूथों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक एवं शेष 119 बूथों पर सुबह 7 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।आपको बताते चलें कि, बिहार में इन दिनों गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के भीतर भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की है। बांका में दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को वोटिंग होनी है। ऐसे में मतदाताओं को परेशानी न हो इसलिए कई बूथों पर मतदान का समय बदला गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 5 फीसदी कम वोट पड़े। इसका एक कारण गर्मी भी रहा। इसलिए निर्वाचन आयोग ने आगामी चरणों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए खास व्यवस्था की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें