मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में बदल गया स्कूलों का समय, सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक संचालित होंगे स्कूल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में बदल गया स्कूलों का समय, सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक संचालित होंगे स्कूल

बिहार में बदल गया स्कूलों का समय, सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक संचालित होंगे स्कूल

पटना। बिहार में बदल रहे मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस सबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 10 जून से 30 जून तक सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक संचालित होंगे।

बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पूरा शिड्यूल जारी करते हुए जारी आदेश में कहा है कि शिक्षकों को सुबह 6:20 बजे स्कूल पहुंचना होगा और साढ़े 6 बजे स्कूलों को खोलना होगा। साढ़े 6 बजे से 6:45 बजे तक प्रार्थना होगी। 6:45 बजे से 7:20 बजे तक पहली कक्षा, 7:20 से 7:55 तक दूसरी कक्षा, 7:55 से 8:30 तक तीसरी कक्षा, 08:30 से 09:05 तक चौथी कक्षा, 9:05 से 09:40 तक पांचवीं कक्षा, 9:40 से 10:15 बजे तक छठी कक्षा और सुबह 10:15 से 10:50 तक सातवीं कक्षा संचालित की जाएगी।

सुबह 10:50 से 11:30 बजे तक वर्ग तीन से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मिशन दक्ष के तहत कक्षाएं संचालित होंगी। कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों के लिए नियमित कक्षा का संचालन होगा। जिन छात्र-छात्राओं को मिशन दक्ष की जरुरत नहीं उनके लिए खेलकूद, पेंटिंग और अन्य सृजनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, सुबह 11:30 बजे से 12:10 तक 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षा का संचालन किया जाएगा। इस दौरान कक्षा एक से आठवीं के बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें