मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी,गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल और उत्तराखंड के होम सेक्रेटरी हटाए गये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी,गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल और उत्तराखंड के होम सेक्रेटरी हटाए गये

यूपी,गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल और उत्तराखंड के होम सेक्रेटरी हटाए गये

लोकसभा चुनाव से पहले ईसीआई का बड़ा एक्शन

पटना।लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ये सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है कि मतदान पूरी निष्पक्षता के साथ हो. साथ ही किसी भी राज्य में हिंसा न होने पाए।चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले यूपी-बिहार समेत छह राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया है।आयोग की तरफ से इन राज्यों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव को बरकरार रखने की दिशा में ये एक्शन लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जिन राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया गया है, उसमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की है। आयोग की तरफ से ये एक्शन ऐसे समय पर लिया गया है, जब शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया। चुनाव आयोग ये सुनिश्चित करना चाहता है कि इन राज्यों में चुनाव के दौरान न तो धांधली देखने को मिले और न ही किसी तरह की हिंसा होने पाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें