मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मौसम में फिर होगा बदलाव -18 से 20 मार्च तक कई जिलों में होगी बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के मौसम में फिर होगा बदलाव  -18 से 20 मार्च तक कई जिलों में होगी बारिश

बिहार के मौसम में फिर होगा बदलाव

-18 से 20 मार्च तक कई जिलों में होगी बारिश

पटना।बिहार के मौसम में इस महीने काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में मौसम आज सामान्य बना रहेगा, लेकिन दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब एक बार फिर से बारिश का होने की संभावनाएं विभाग ने जताई है। बिहार में 18 मार्च से लेकर 20 मार्च तक तेज हवा के झोंके के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली जिला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार 18 और 20 मार्च की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके कारण से बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगले तीन से चार दिनों के दौरान बारिश, मेघगर्जन, व्रजपात का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही दक्षिण भाग में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।18 मार्च को रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई में बारिश होने की संभावना है। वहीं, 19 मार्च को जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और सुपौल बारिश होने की संभावनाएं है।20 मार्च को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेगी। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहेगी।पिछले 24 घंटे के दौरान 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली जिला सबसे गर्म रहा। इसके अलावा पटना, शेखपुरा और जमुई का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा। गया 32.2 डिग्री, नवादा 33.5 डिग्री, बांका 32.4 डिग्री, मोतिहारी 33.4 डिग्री, बेगूसराय 33.4, सुपौल 33.6 डिग्री। इसके अलावा अन्य जिलों का तापमान भी 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें