मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

आजसू नवगठित संसदीय बोर्ड की बैठक कल ,चंद्रप्रकाश चौधरी को बनाया जायेगा गिरिडीह लोकसभा का प्रत्याशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आजसू नवगठित संसदीय बोर्ड की बैठक कल ,चंद्रप्रकाश चौधरी को बनाया जायेगा गिरिडीह लोकसभा का प्रत्याशी

आजसू नवगठित संसदीय बोर्ड की बैठक कल ,चंद्रप्रकाश चौधरी को बनाया जायेगा गिरिडीह लोकसभा का प्रत्याशी

रांची: आजसू पार्टी की नवगठित संसदीय बोर्ड की पहली बैठक 29 मार्च को बुलाई गई है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। हरमू स्थित पार्टी के प्रधान कार्यालय में सुबह 10 बजे से आयोजित इस बैठक में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी के नाम पर चर्चा के बाद औपचारिक रूप से घोषणा की जाएगी। संभावना यह जताई जा रही है कि पार्टी के एकमात्र सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को एक बार फिर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया जाएगा। एनडीए फोल्डर में 2019 के आम चुनाव में चंद्र प्रकाश चौधरी ने चुनाव जीत कर पहली बार लोकसभा में आजसू पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराया था। 2024 के आम चुनाव में भी आजसू पार्टी एनडीए फोल्डर में चुनाव लड़ने का फैसला किया है जिसके तहत एकमात्र सीट गिरीडीह सीट उसके खाते में है। ऐसे में पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में मुहर लगने के बाद औपचारिक रूप से प्रत्याशी की घोषणा करने की तैयारी आजसू ने की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें