मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

चांदीपुरा वायरस से अब तक 51 लोगों की मौत , गुजरात के पड़ोसी राज्यों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की सलाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चांदीपुरा वायरस से अब तक 51 लोगों की मौत , गुजरात के पड़ोसी राज्यों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की सलाह

नई

दिल्ली, । गुजरात में चांदीपुरा वायरस और एक्यूट

इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के मामलों से अब तक 51 मरीजों की मौत हो गई

है। एईएस के अब तक 148 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 140 गुजरात से हैं।

इनमें से 59 मामलों में मौत हो चुकी है। 51 मामलों में चांदीपुरा वायरस की

पुष्टि हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के

अनुसार 19 जुलाई से एईएस के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है। एईएस

मामलों की रिपोर्ट करने वाले पड़ोसी राज्यों का मार्गदर्शन करने के लिए

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग

नियंत्रण केंद्र के संकाय (एनसीवीबीडीसी) ने एक संयुक्त सलाह जारी की है।

गुरुवार

को मंत्रालय ने बताया कि जून की शुरुआत से गुजरात में 15 साल से कम उम्र

के बच्चों में एक्यूट इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के मामले सामने आए

हैं। 31 जुलाई तक 148 एईएस मामले (गुजरात के 24 जिलों से 140, मध्य प्रदेश

से 4, राजस्थान से 3 और महाराष्ट्र से 1) सामने आए हैं, जिनमें से 59

मामलों में मृत्यु हो गई है। 51 मामलों में चांदीपुरा वायरस (सीएचपीवी) की

पुष्टि हुई है। इस स्थिति से निपटने के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य सेवा

महानिदेशक (डीजीएचएस) और निदेशक, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी)

और महानिदेशक, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मौजूदा

हालात की समीक्षा की। केन्द्रीय टीम ने पड़ोसी राज्यों को सलाह दी है कि

वे वेक्टर नियंत्रण के लिए कीटनाशक स्प्रे, आईईसी, चिकित्सा कर्मियों का

संवेदीकरण और निर्दिष्ट सुविधाओं के लिए मामलों को समय पर रेफर करना शामिल

है।

केन्द्र सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करने और प्रकोप की

विस्तृत महामारी विज्ञान जांच करने में गुजरात राज्य सरकार की सहायता के

लिए एक राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया टीम (एनजेओआरटी) को तैनात

किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें