मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

डॉर्टमंड ने पीएसजी को हराकर चैंपियंस लीग के फाइनल में किया प्रवेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पेरिस,। बोरूसिया डॉर्टमंड ने मंगलवार को पेरिस सेंट जर्मेन को 1-0

से हराकर 2013 के बाद पहली बार चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया। यह

जीत उसने घरेलू सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद हासिल की।

डॉर्टमंड ने 2-0 के कुल स्कोर के साथ अपना स्थान सुरक्षित कर लिया, क्योंकि टीम ने पहला चरण भी 1-0 से जीता था।

दोनों

टीमों ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाया, फलस्वरूप पहला हाफ गोलरहित

समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में निर्णायक गोल तब हुआ जब मैट्स हम्मेल्स ने

जूलियन ब्रांट के कॉर्नर से दिये गए पास को हेडर के जरिये गोल पोस्ट में

डालकर डॉर्टमंड को 1-0 की बढ़त दिला दी और अंत में यही स्कोर निर्णायक

साबित हुआ।

सीज़न की शुरुआत में, कोई भी उम्मीद नहीं कर सकता था कि

डॉर्टमंड चैंपियंस लीग के फ़ाइनल में पहुँच जाएगा, क्योंकि उन्हें पीएसजी,

एसी मिलान और न्यूकैसल के साथ एक कठिन ग्रुप में रखा गया था। लेकिन एडिन

टेरज़िक की टीम ने राउंड ऑफ़ 16 में पीएसवी आइंडहोवन को हराने से पहले

शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर क्वार्टर फ़ाइनल में एटलेटिको मैड्रिड को

हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में बुंडेसलीगा के बायर्न म्यूनिख का

मुकाबला रियल मैड्रिड से होगा, जिसका पहला चरण म्यूनिख में 2-2 से बराबरी

पर समाप्त हुआ था। चैंपियंस लीग का फाइनल 1 जून को लंदन के वेम्बली

स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें