चंपई सोरेन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, डिप्टी सीएम बनेंगे बसंत सोरेन

रांचीः 1 फरवरी की देर रात चंपई सोरेन को राजभवन से बुलावे के बाद यह तय हो गया कि चंपई सोरेन राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।अब सवाल है कि उनके साथ गठबंधन दल से जुड़े और कौन-कौन शपथ लेंगे।अभी तक की जानकारी के मुताबिक चंपई सोरेन के शपथ के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी





