मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

चंपई सोरेन मंत्रिमंडल विस्तार में डिप्टी सीएम पर फंसी पेंच... इसलिए बदली तारीख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चंपई सोरेन मंत्रिमंडल विस्तार में डिप्टी सीएम पर फंसी पेंच... इसलिए बदली तारीख

रांची: चंपई सोरेन सरकार के लिए मंत्रिमंडल विस्तार किसी चुनौती से कम नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख अचानक टलने के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा शुरु हो गई है कि क्या 16 फरवरी को मंत्रिमंडल विस्तार हो पायेगा। दरअसल, झामुमो और कांग्रेस में पेंच फंस रहा है। गठबंधन के अंदर डिप्टी सीएम को लेकर भी चर्चा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से डिप्टी सीएम बसंत सोरेन को बनाने की मांग है। कांग्रेस को इसपर एतराज है। कांग्रेस पूर्व की तरह फॉर्मूला पर रहना चाह रही है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का मानना है कि चूंकि मुख्यमंत्री और स्पीकर जैसे पद पहले ही झामुमो के पास है ऐसे में डिप्टी सीएम भी मिले यह उचित नहीं है। इसके अलावे हेमंत सरकार में विभागों के हुए बंटवारे में भी इस बार फेरबदल की तैयारी चल रही है। कांग्रेस कोटे में शिक्षा विभाग आने की संभावना है। कांग्रेस के अंदर मंत्री बनने की मची होड़ के बीच कुछ ऐसे भी विधायक थे जिन्हें पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व से ग्रीन सिग्नल मिल चुका था और बधाई भी आनी शुरू हो गई थी। मगर ऐन वक्त पर खेला हो गया । कांग्रेस कोटे से वर्तमान समय में एकमात्र मंत्री बनने वाले आलमगीर आलम का मानना है कि मंत्री के नाम पर अभी तक मुहर नहीं लगी है । केन्द्रीय नेतृत्व का निर्णय अंतिम होगा ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें