चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल विस्तार अब 16 को

रांची : राज्य की नई चंपाई सोरेन सरकार अब 8 को नहीं 16 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आग्रह पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद-शपथ अनुष्ठान को स्थगित करते हुये 16 फरवरी 2024 की दोहपर 3 बजे का समय निर्धारित किया है। मिली जानकारी के अनुसार, नई सरकार ने राजभवन को मंत्रियों की सूची नहीं सौंपी है। ऐसा कांग्रेस के मंत्रियों का नाम नहीं मिलने के कारण हुआ है। कांग्रेस कोटे से मंत्रियों का नाम आने के बाद राजभवन को मंत्रियों की लिस्ट भेजी जा सकती है । कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को लेकर दिल्ली में बैठक चल रही है। जिसमें कांग्रेस महासचिव बी बेनगोपाल, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर शामिल हैं।





