मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

चंपई मंत्रिमंडल में जगह पाने में कौन होगा सफल,आज सबकुछ हो जायेगा साफ कांग्रेस में बदलाव के संकेत, सबकी नजरें आलाकमान पर टिकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चंपई मंत्रिमंडल में जगह पाने में कौन होगा सफल,आज सबकुछ हो जायेगा साफ  कांग्रेस में बदलाव के संकेत, सबकी नजरें आलाकमान पर टिकी

चंपई मंत्रिमंडल में जगह पाने में कौन होगा सफल,आज सबकुछ हो जायेगा साफ

कांग्रेस में बदलाव के संकेत, सबकी नजरें आलाकमान पर टिकी

रांची: चंपई मंत्रिमंडल में स्थान बनाने में आखिरकार कौन सफल होगा यह 16 फरवरी को दोपहर तीन बजे पता चल जायेगा। इससे पहले सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस के अंदर चर्चाओं का दौर जारी है. दोनों दल के नेताओं का मानना है कि गुरुवार शाम यानी आज सबकुछ साफ हो जायेगा। झामुमो का मानना है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस संदर्भ में मंथन कर रहा है. जल्द ही मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालनेवाले पार्टी के विधायकों को सूचना दे दी जायेगी। फिलहाल पार्टी निर्णय नहीं कर पाई है. आपको बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे से चार मंत्री बनाए जाने की तैयारी है जिसमें कुछ नये और पुराने चेहरे भी शामिल होंगे।

कांग्रेस कोटे से बनने वाले मंत्रियों को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मंत्रणा कर चुके हैं।जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर्तमान सरकार में मंत्रियों के बदलने के पक्ष में नहीं हैं जबकि कांग्रेस के अंदर चेहरा बदलने को लेकर आवाज तेज है। पार्टी के अंदर महिला विधायक की संख्या के अनुसार पार्टी कोटे से एक भी भागीदारी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई है। संभावना यह है कि तीन मंत्रियों में से कांग्रेस एक महिला विधायक को मंत्री बनाने पर निर्णय लेगी। इन सबके बीच मुख्यमंत्री चंपई सोरेन लगातार कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व से संपर्क में हैं और मंत्रिमंडल विस्तार में अब देरी ना हो इसके प्रयास में जुटे हैं। इसके अलावा हेमंत मंत्रिमंडल में मिले मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल करने की संभावना है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो 16 फरवरी को राजभवन में शपथग्रहण के बाद देर शाम तक मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें