मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

लोहरदगा लोकसभा सीट पर चमरा लिंडा की इंट्री से महागठबंधन को लगा झटका,बीजेपी समीकरण साधने में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोहरदगा लोकसभा सीट पर  चमरा लिंडा की इंट्री से महागठबंधन को लगा झटका,बीजेपी समीकरण साधने में जुटी

लोहरदगा लोकसभा सीट पर चमरा लिंडा की इंट्री से महागठबंधन को लगा झटका,बीजेपी समीकरण साधने में जुटी

रांची: लोहरदगा लोकसभा सीट पर चमरा लिंडा ने इंट्री मार दी है। इससे महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। इधर बीजेपी भी अपना राजनीतिक समीकरण साधने में जुट गई है। क्योंकि अब लोहरदगा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन गए है। चमरा लिंडा चुनाव लडेंगे इसकी पुष्टि उनके प्रतिनिधि ने कर दी है जिसके बाद मुकाबला बेहद रोचक होने की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि चमरा लिंडा झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक है। चमरा लिंडा के चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन प्रपत्र खरीद लिया गया है। पुष्टि चमरा लिंडा के भंडरा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बिठु उरांव ने की है। बिठु उरांव ने कहा है कि चमरा लिंडा के निर्दलीय चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है। इसको लेकर सोमवार को देवेंद्र तिर्की, शिवराम कच्छप ने नामांकन प्रपत्र भी खरीद लिया है। और 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल किए जाने की बात कही जा रही है।आपको बता दें कि इस बार लोहरदगा सीट पर कांग्रेस और भाजपा मे सीधा मुकाबला होने वाला था लेकिन चमरा लिंडा की इंट्री से चुनावी गणित को प्रभावित कर दिया है। लोकसभा सीट को लेकर भाजपा ने समीर उरांव, कांग्रेस ने सुखदेव भगत और सीपीआई ने महेंद्र उरांव को अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव की भी बात करें तो कई राजनीतिक दलों ने यहां पर अपना प्रत्याशी उतारा था। हालांकि मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहा था। हार और जीत का अंतर भी बेहद नजदीकी होता है। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव परिणाम की बात करे तो भाजपा के सुदर्शन भगत को 371595 मत मिले थे, वही कांग्रेस के सुखदेव भगत 361232, झारखंड पार्टी के देव कुमार धान को 19546, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के दिनेश उरांव को 9643 और बहुजन समाज पार्टी के श्रवण कुमार पन्ना को 4048 मत प्राप्त हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें