मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी महसूस होने लगी है । प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं, जहां रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, राजनांदगांव, सरगुजा समेत प्रदेश के 14 जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव होगा और इन जिलों में बारिश भी होगी। प्रदेश के इन जिलों में तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की बात कही है।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दो सक्रिय मौसम तंत्र के साथ एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाने और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 और 29 जनवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।बीते दिनों प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।आज रायपुर और आसपास के जिलों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। रायपुर में दिन का तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें