मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में गरज -चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में गरज -चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार देर रात कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग सहित प्रदेश के कुल 19 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक छत्तीसगढ़ होकर गुजर रही द्रोणिका (ट्रफ लाइन) के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसी सिस्टम के असर से प्रदेश के ऊपर बादलों का निर्माण हो रहा है, जिससे अंधड़, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बन रही है।जारी अलर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। सोमवार को राजनांदगांव 40.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी रायपुर में भी सोमवार देर रात तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। इस वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। धमतरी जिले के मगरलोड, नगरी और कुरुद तीनों क्षेत्र में ओले गिरे। सरगुजा जिले के उदयपुर सहित कई इलाकों में भी बारिश हुई। गरियाबंद जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार देर रात हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। रायपुर के बाहरी इलाकों में ओले गिरने से मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है।गरियाबंद के सीनापाली गांव में 35 वर्षीय गोविंद पटेल सोमवार को इमली के पेड़ के नीचे खड़े होकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से गोविंद पटेल की पीठ का हिस्सा झुलस गया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। बिजली गिरने से इमली के विशाल पेड़ का एक बड़ा हिस्सा भी झुलस गया।घायल युवक को देवभोग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू के अनुसार युवक की पीठ का छोटा हिस्सा झुलसा है। प्राथमिक उपचार कर दवाइयां दी गई है ।जारी अलर्ट के मुताबिक इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें