मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

छग व‍िधानसभा : सदन में उठा बेरोजगारी भत्‍ता का मुद्दा, मंत्री के जवाब से असंतुष्‍ट व‍िपक्ष ने क‍िया बर्ह‍िगमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छग व‍िधानसभा : सदन में उठा बेरोजगारी भत्‍ता का मुद्दा, मंत्री के जवाब से असंतुष्‍ट व‍िपक्ष ने क‍िया बर्ह‍िगमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन साेमवार काे बेरोजगारी भत्ता का मुद्दा उठा। इस दाैरान पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से बर्ह‍िगमन कर द‍िया।कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल में बेरोजगारों का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि एक अप्रैल 2024 की स्थिति में प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की कुल संख्या कितनी है? जवाब में कौशल विकास , तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि एक अप्रैल 2024 तक की स्थिति में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार हैं।मंत्री के जवाब में बेरोजगारों को रोजगार इच्छुक बताया गया। मंत्री ने कहा कि बरोजगारों के लिए रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अभी की स्थिति में करीब 15 लाख के आसपास पंजीकृत बेरोजगार हैं। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बहुत जल्द राज्यस्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें एक साथ 14 हजार से ज्यादा लोगों को हम रोजगार देंगे।कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सवाल किया कि क्या प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हम लोग युवाओं को सक्षम बना रहे हैं। इस पर विधायक ने सवाल किया कि युवाओं को योजना का लाभ कब देंगे?इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे विधानसभा से जवाब में मिला है कि यह योजना बंद नहीं हुई है, फिर योजना का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा, कब बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा? इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा क‍ि हम युवाओं को सक्षम और सामर्थ्यवान बना रहे हैं।भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार ने बजट में योजना के तहत प्रावधान किया है लेकिन दे नहीं रही, यह युवाओं के साथ धोखा है। इसके साथ सदन में पक्ष-विपक्ष में नोक-झोंक शुरू हो गई। आखिरकार मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से बर्ह‍िगमन कर द‍िया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें