मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के बाद 77 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के बाद 77 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 10 वें दिन आज शुक्रवार काे सदन में प्रश्नकाल के दौरान मंदिरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा गूंजेगा। इसके साथ ही फ्लाईएश प्रबंधन, गौधाम योजना पर भी सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्नकाल में मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल जवाब देंगे।इसके अलावा सदन में आज एक साथ 77 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।पहले दो ध्यानाकर्षण पढ़े जाएंगे, और मंत्री सवालों के जवाब देंगे। शेष ध्यानाकर्षण पढ़े हुए और मंत्री के जवाब दिए माने जाएंगे। सदन में विकास कार्यों से जुड़े याचिकाओं की प्रस्तुति होगी।ध्यानाकर्षण सूचनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी, अवैध उत्खनन और सड़क निर्माण में अनियमितता जैसे गंभीर मुद्दों पर मंत्रियों का जवाब मांगा जाएगा।विधानसभा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन की कार्यवाही की शुरुआत शोक संदेश के साथ होगी, जिसमें अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा की पूर्व सदस्य मंगलीबाई रावटे के निधन का उल्लेख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।इसके बाद प्रश्नोत्तर काल होगा, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के उत्तर संबंधित मंत्रियों द्वारा दिए जाएंगे। विधायी कार्यों के अंतर्गत वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी. चौधरी छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर अधिनियम, 2005 से संबंधित महत्वपूर्ण अधिसूचना पटल पर रखेंगे।आज सदन में नियम 138 (1) के अधीन कुल 77 ध्यानाकर्षण सूचनाएं शामिल की गई हैं।-अजय चन्द्राकर, धरमलाल कौशिक और धर्मजीत सिंह प्रदेश में बढ़ती चाकूबाजी, गौठान योजना में अनियमितता और डॉक्टरों की कमी जैसे मुद्दों पर गृह मंत्री, पशुधन विकास मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।- हर्षिता स्वामी बघेल राजनांदगांव में जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों, पत्थर के अवैध खनन और सड़क निर्माण में देरी पर जवाब मांगेंगी।- देवेंद्र यादव अस्पतालों में नकली दवाओं की आपूर्ति और भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) क्षेत्र के नागरिकों के पुनर्वास का मुद्दा उठाएंगे।अटल श्रीवास्तव नेशनल हाइवे निर्माण में नियमों की अनदेखी और आदिवासियों को वनाधिकार पट्टा न मिलने का मामला सदन में उठाएंगे।दोपहर के सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-2027 की अनुदान मांगों पर चर्चा निर्धारित है। इसके लिए तीन मुख्य मंत्रियों के विभागों को समय आवंटित किया गया है।- टंकराम वर्मा (राजस्व मंत्री): भू-राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा से संबंधित मांगों पर 1 घंटे की चर्चा।-गजेन्द्र यादव (स्कूल शिक्षा मंत्री): स्कूल शिक्षा, न्याय प्रशासन और ग्रामोद्योग विभाग की मांगों पर 1 घंटे की चर्चा।• गुरु खुशवंत साहेब (अनुसूचित जाती कल्याण मंत्री): अनुसूचित जाति कल्याण, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा से जुड़ी मांगों पर 1 घंटे का समय निर्धारित है।सदन के अंत में तीन महत्वपूर्ण अशासकीय संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे।रिकेश सेन भिलाई नगर के सेक्टर-09 अस्पताल को मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में पुन: स्थापित करने का प्रस्ताव रखेंगे। वहीं, लखेश्वर बघेल आदिवासी छात्राओं के छात्रावासों के लिए केंद्र से विशेष सहायता और पुन्नूलाल मोहले रिक्त पदों पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 'विशेष भर्ती अभियान' चलाने का संकल्प पेश करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें