मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

छग विधानसभा : गांधी पर‍िवार पर ईडी की कार्रवाई का कांग्रेस व‍िधायकों ने क‍िया व‍िरोध, नारेबाजी करते गर्भगृह में क‍िया प्रवेश न‍िलंब‍ित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छग विधानसभा : गांधी पर‍िवार पर ईडी की कार्रवाई का कांग्रेस व‍िधायकों ने क‍िया व‍िरोध, नारेबाजी करते गर्भगृह में क‍िया प्रवेश न‍िलंब‍ित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार काे कांग्रेस के सभी विधायक ‘सत्यमेव जयते’ की तख्ती लेकर सदन में पहुंचे। सभी विधायक नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई।सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जाँच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। अजय चंद्राकर ने आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई। विपक्ष ने जाँच एजेंसियों के दुरूपयोग पर स्थगन प्रस्ताव लाया। आसंदी ने विपक्ष के स्थगन को अग्राह्य किया।इसके साथ ही सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। नारेबाजी करते हुए विपक्षी सदस्य गर्भगृह में पहुंच गए। विपक्षी सदस्य सत्यमेव जयते के साथ जाँच एजेंसियों का दुरूपयोग करना बंद करो, भारत माता की जय, महात्मा गांधी की जय का नारा लगाते हुए गर्भगृह में पहुँच गए। गर्भगृह में पहुंचने पर विपक्षी सदस्य निलंबित किए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें