मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार फूलोदेवी नेताम ने नामांकन किया दाखिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार फूलोदेवी नेताम ने नामांकन किया दाखिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विधानसभा में नेता -प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूद रहे।छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों में से भाजपा के पास 54 और कांग्रेस के पास 35 विधायक हैं। इस संख्या बल के आधार पर दोनों पार्टियों का एक-एक सीट जीतना लगभग तय माना जा रहा है।यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो रहा है, हालांकि संख्या बल के हिसाब से दोनों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, इनमें से एक फूलोदेवी नेताम और दूसरा केटीएस तुलसी की है। जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।चुनाव में कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर से रिपीट किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें