मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के बालोद में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर , तीन युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के बालोद में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर , तीन युवकों की मौत

बालाेद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरीडीह गांव के पास बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई ।

डौंडीलोहारा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि पिंकापार गांव के तरुण यादव (20 वर्ष), राहुल सेवता (20 वर्ष) एवं नरेंद्र भुआर्या (21 वर्ष) एक ही मोटरसाइकिल से देवरी से डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे। देर रात खैरीडीह के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है, जबकि कार चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा फरार चालक की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें