मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन में चार लाख का गांजा पकड़ाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन में चार लाख का गांजा पकड़ाया

रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल रायपुर और आबकारी विभाग रायपुर ने बीती देर रात संयुक्त कार्रवाई में रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सैलून साइडिंग के पास एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 16 किलो 400 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 10 हजार रुपये है, बरामद किया गया है ।रायपुर रेलवे पुलिस ने आज मंगलवार काे जानकारी दी है कि आरोपित का नाम मिथुन दिग्गल (26 वर्ष), निवासी ग्राम परमपंगा, टीटामाहा, जिला कंधमॉल, बटागुड़ा, ओडिशा बताया गया है । पूछताछ में उसने रेलवे पुलिस को बताया है कि उसने दो बैग में 8 बंडल गांजा बस के जरिए ओडिशा से रायपुर लाया था और ट्रेन के जनरल कोच के टिकट के साथ प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ले जाने की योजना थी। आबकारी विभाग ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी ) के तहत मामला दर्ज किया है। गांजे को जब्त कर लिया गया है। आरोपित को आज (मंगलवार) विशेष एनडीपीएस न्यायालय, रायपुर में पेश किया जाएगा।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक ए.जेड. चौधरी, प्रधान आरक्षक वी.सी. बंजारे, आरक्षक घम्मन मीणा समेत अन्य साथ ही आबकारी विभाग के जिला आबकारी अधिकारी टैग बहादुर कुर्रे, निरीक्षक प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी, उप निरीक्षक नीलम सवर्णकार और प्रीति कुशवाह की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें