मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ : एनजीओ संचालक के घर एनआईए का छापा, नक्सल एक्टिविटी से जुड़े होने का शक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर

/ भिलाई,। दुर्ग जिला के भिलाई में आज गुरुवार सुबह

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति के सदस्य कला दास डहरिया

से पूछताछ करने एनआईए की टीम पहुंची है। जामुल लेबर कैम्प स्थित घर के बाहर

सीआईएसएफ और जामुल पुलिस की टीम माैजूद है। यह कार्रवाई नक्सल गतिविधियों

से जुड़े होने के शक में की गई है। एनआईए की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई

है।

उल्लेखनीय है कि कला दास डहरिया रेला नाम का जनवादी

सांस्कृतिक संगठन (एनजीओ ) चलाते हैं। यह एनजीओ किसान, आदिवासी और मजदूरों

के संगठन के लिए काम करता है। इसके लिए इसे देश भर से फंडिंग मिलती है।

फिलहाल

एनआईए की टीम कलादास के घर से एक लैपटाॅप, पेन ड्राइव और एक माेबाइल फाेन

काे जब्त किया गया है।वहीं इस कार्रवाई को लेकर कला दास डहरिया ने कहा कि

एनआईए ने उनसे नक्सली संपर्क को लेकर सवाल-जवाब किए हैं। मैं जनगायक हूं,

इसलिए कई लोगों के पास मेरा मोबाइल नंबर है, ऐसे में नक्सलियों से

सांठगांठ की शंका बिल्कुल गलत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें