मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से ठिठुरा छत्तीसगढ़ , अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से ठिठुरा छत्तीसगढ़ , अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का प्रकोप जारी है। प्रदेश के जिलों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। इधर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। वहीं बर्फीली हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ ठंड में बढ़ोतरी हुई है। दिन और रात के तापमान में आई गिरावट से लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट के आसपास के इलाके में अंबिकापुर जिले जैसी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री नीचे जा चुका है।मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को रायपुर समेत दर्जनभर जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बीते तीन-चार दिनों से राज्य में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, खासकर सीमावर्ती जिलों में कड़ाके की सर्दी चरम पर है। अंबिकापुर का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। वहीं माना एयरपोर्ट और नवा रायपुर में पिछले तीन दिनों से शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। यहां रात का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है।मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा जिले में शीतलहर की चेतावनी जारी किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें