मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:39 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग में 11 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग में  11 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने श्रम विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 11 अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

मंगलवार 30 जून की देर रात जारी आदेश के तहत श्रम पदाधिकारी, सहायक श्रम पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

तबादला सूची के अनुसार नितेश विश्वकर्मा को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय कोरबा, अभिषेक ठाकुर को अंबिकापुर, एलेन मिंज को बलरामपुर, शोएब काजी को कोंडागांव, ओम व्यास नेताम को बालोद, समीर मिश्रा को राजनांदगांव, आजाद सिंह पात्रे को जांजगीर-चांपा तथा भूपेंद्र सिंह चंद्रवंशी को कबीरधाम में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह पायल शर्मा को श्रमायुक्त कार्यालय नवा रायपुर से दुर्ग, जी.के. पाण्डेय को बेमेतरा तथा युगल किशोर शर्मा को कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय बिलासपुर से तमनार (रायगढ़) स्थानांतरित किया गया है। विभाग ने अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव करते हुए विकास सरोदे को पदोन्नति के बाद श्रमायुक्त कार्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया है। राजाराम पाल को बीजापुर जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि उज्वला भाई को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर ज्योति शर्मा को मुंगेली जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से श्रमिक कल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, श्रम कानूनों के प्रभावी पालन और विभागीय कार्यों में तेजी आएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें