मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

जगदलपुर में दलपत दीपोत्सव पर नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 25 जनवरी काे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जगदलपुर में दलपत दीपोत्सव पर नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 25 जनवरी काे

जगदलपुर। दलपत दीपोत्सव के तहत नगर निगम जगदलपुर द्वारा 25 जनवरी को 200 मीटर कयाकिंग प्रतियोगिता (नौका दौड़) का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष सीनियर एवं जूनियर वर्ग,महिला सीनियर एवं जूनियर वर्ग नौका दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। जो दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव पेश करेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का मंच देगा।दलपत सागर दीपोत्सव खेल प्रतिभा और रोमांच का केंद्र बनने जा रहा है। मात्र 7 वर्ष की उम्र में कयाकिंग एंड कैनोइंग (नौका दौड़)दलपत सागर प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहा नन्हा खिलाड़ी थलेश अपनी अद्भुत संतुलन क्षमता और तकनीकी दक्षता से सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में थलेश आगामी 25 जनवरी को शाम 5 बजे दलपत दीपोत्सव के अवसर पर 200 मीटर कयाकिंग स्पर्धा में रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास करेगा। यह आयोजन बस्तर अंचल में जल क्रीड़ा के प्रचार-प्रसार और खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।कयाकिंग प्रतियोगिता को लेकर महापौर संजय पांडे ने कहा है कि "थलेश जैसे नन्हे खिलाड़ी बस्तर की खेल प्रतिभा का प्रतीक हैं।" नगर निगम द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता बच्चों और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगी और दलपत दीपोत्सव को नई ऊर्जा देगी। नगर निगम सभापति राजस्व संग्राम सिंह राणा ने कहा किनगर निगम बच्चों और युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। थलेश जैसे नन्हे खिलाड़ी न केवल बस्तर की खेल पहचान बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य बच्चों को भी प्रेरित करते हैं। इस प्रतियोगिता और आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा है कि बस्तर में खेल और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस प्रकार के आयोजन नन्ही प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ जिले को खेल के मानचित्र पर नई पहचान दिलाते हैं। प्रशासन ऐसे सकारात्मक प्रयासों को पूरा सहयोग देगा।अपर कलेक्टर एवं सहायक संचालक,खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन शासन की खेल प्रोत्साहन नीति को सशक्त बनाते हैं और ग्रामीण व आदिवासी अंचलों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।प्रशिक्षक अशोक साहू ने थलेश की नियमित मेहनत और अनुशासन की सराहना की। कयाकिंग एंड कैनोइंग (नौका दौड़ )के प्रभारी डी. कोटेश्वर राव नायडू ने कहा कि यह आयोजन बस्तर में जल क्रीड़ा को विकसित करने और नन्हे खिलाड़ियों को सही मंच प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। खेल प्रेमियों और नगरवासियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन खेल,संस्कृति और पर्यटन को एक साथ जोड़ते हुए जगदलपुर को राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाने की ओर अग्रसर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें