मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो नक्सलियों ने एके-47 के साथ किया आत्मसमर्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो नक्सलियों ने एके-47 के साथ किया आत्मसमर्पण

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज मंगलवार 31 मार्च की तय समय सीमा पर दो नक्सलियों पीपीसीएम शंकर और पीएम हिड़मा डोडी ने पुलिस के समक्ष एके-47 के साथ आत्मसमर्पण किया है। दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियाें पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, इसकी पुष्टि कांकेर एसपी ने की।कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने मंगलवार काे बताया कि कांकेर-दंतेवाड़ा क्षेत्र के जंगलों में अभी भी लगभग 15 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनमें दो प्रमुख कैडर चंदर और रूपी सुरक्षाबलाें के सर्च ऑपरेशन के केंद्र में हैं। पुलिस का मानना है कि आने वाले घंटों में बाकी बचे नक्सली मुख्यधारा में लौट सकते हैं।राखेचा ने बताया कि विगत 5 दिनों में 9 नक्सली कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में 31 मार्च को 2 और नक्सली कैडरों ने भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। इन नक्सली कैडरों द्वारा एक एके 47 के साथ आत्मसमर्पण किया गया है। पुनर्वास के लिए आगे आए माओवादी कैडरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इलाके में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी मुख्यधारा में शामिल कराने के प्रयास जारी हैं।बस्तर आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने पिछले तीन दिनाें में 25 मार्च से आज 31 मार्च तक कुल 11 माओवादी कैडर के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा 'माओवादी कैडरों के पास आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास का विकल्प चुनने के लिए अब केवल कुछ ही घंटे बचे हैं। वे इस अवसर का विवेकपूर्ण उपयोग कर शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन अपनाएं। पुनर्वास प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें समाज में पुनः एकीकृत किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें