मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रेशर आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एक ग्रामीण युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रेशर आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एक ग्रामीण युवक की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कस्तुरीपाड़ जंगल में नक्सलियों द्वारा बीते देर शाम प्रेशर आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एक ग्रामीण युवक की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।बीजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 18 जनवरी रविवार शाम की है । पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम आयता कुहरामी (20) है और वह ग्राम कस्तुरीपाड़ में रहता था। पुलिस के अनुसार, आयता कुहरामी जंगल क्षेत्र की तरफ गया था। इसी दौरान उसका पैर माओवादियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और उसे गंभीर चोटें आई ।आयता को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद सुरक्षा बलों की क्षेत्र में सघन तलाशी की जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया है कि वे जंगल की तरफ जाने से बचे और किसी संदिग्ध वस्तु का पता चलने पर उसकी तत्काल जानकारी पुलिस को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें