मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलाें में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर हाेगी सीधी भर्ती , आवेदन सात अक्टूबर से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलाें में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर हाेगी सीधी भर्ती , आवेदन सात अक्टूबर से

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए राज्य सरकार ने स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी और इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के रिक्त पद शामिल हैं।छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने यह आदेश 3 अक्टूबर काे जारी किया है जिसकी जानकारी शनिवार कीदेर रात जनसंपर्क विभाग भाग द्वारा दी गई।स्पेशल एजुकेटर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए 07 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आवेदन जमा किए जा सकते है। इस संबंध में शैक्षणिक अर्हताएँ, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया, आवेदन पत्र का प्रारूप आदि की जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट http://eduportal.cg.nic.in पर संपर्क किया जा सकता है।अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालयों में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 07 अक्टूबर 2025 तथा अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें