मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में पांच लाख की इनामी नक्सली 'रूपी' मुठभेड़ में ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में पांच लाख की इनामी नक्सली 'रूपी' मुठभेड़ में ढेर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार सुबह नक्सल प्रभावित छोटेबेठिया क्षेत्र के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच लाख रुपये की इनामी प्रतापपुर एरिया कमेटी मेंबर कैडर की सक्रिय महिला नक्सली 'रूपी' मारी गई। पुलिस ने घटनास्थल से उसका शव बरामद कर लिया है। मौके से एक रिवाल्वर भी बरामद किया गया है।सुरक्षाबलों को छोटेबेठिया इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जंगल में घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में महिला नक्सली रूपी मारी गई। यह घटना सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के ठीक 12 दिन बाद सामने आई है।कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि नक्सलियों को बार-बार आत्मसमर्पण का अवसर दिया गया । मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। उन्हाेने कहा कि क्षेत्र में अन्य नक्सलियों की मौजूदगी हो सकती है, जिन्हें पकड़ने या निष्क्रिय करने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।मारी गई नक्सली की पहचान रतापुर एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य रूपी रेड्डी के रूप में हुई है। वो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी। बस्तर क्षेत्र में बड़े कैडर के ज्यादातर नक्सलियों के मारे जाने या सरेंडर के बाद वह प्रमुख सक्रिय कैडर में से एक मानी जा रही थी। महिला नक्सली रूपी स्टेट कमेटी मेंबर (एससीएम) विजय रेड्डी की पत्नी थी। एससीएम विजय रेड्डी राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-चौकी जिले में हुई मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस अधिकारीयों के अनुसार विजय रेड्डी की पत्नी रूपी ही उत्तर बस्तर कांकेर में नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने से रोक रही थी।उल्लेखनिय है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा लंबे समय से नक्सलियों को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सरकार की ओर से 31 मार्च तक आत्मसमर्पण का विशेष अवसर भी दिया गया था, लेकिन रूपी सहित कई सक्रिय नक्सलियों ने इस अपील को नजर अंदाज किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें