मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दंतेवाड़ा में मतदान दलों के प्रशिक्षण का किया अवलोकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर

/ दंतेवाड़ा । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब

कंगाले ने लोकसभा चुनाव अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान हेतु

रविवार शाम को दंतेवाड़ा जिले में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने दंतेवाड़ा में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में

मतदान दलों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया तथा मतदान दलों के

अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्वाचन में अपने दायित्वों के सफल एवं

निर्विघ्न सम्पादन हेतु ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश

दिए। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को प्रशिक्षण के दौरान ईव्हीएम हेंडआन

करना, मतदान आरंभ करने के पूर्व की तैयारी, माकपोल, समस्त प्रपत्रों को

सतर्कतापूर्वक पूर्ण करने सहित निर्वाचन संबंधी अन्य पहलुओं की गहन जानकारी

प्राप्त प्राप्त कर लेनी चाहिए, जिससे मतदान दिवस में किसी प्रकार की

असुविधा न हो।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने कहा कि भारत

निर्वाचन आयोग के वेबसाईट में निर्वाचन प्रशिक्षण सम्बन्धी वीडियो एवं

जानकारी ऑनलाईन उपलब्ध है, जिसका लाभ प्रशिक्षण में शामिल मतदान दलों को

लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान दलों

का हिस्सा रहे लोगों को नए साथियों को मतदान केन्द्रों में मतदान

प्रक्रिया की जानकारी से अवगत कराना चाहिए। उन्होंने मतदान दलों को

प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर से प्रशिक्षण में बताए जा रहे विभिन्न

बिन्दुओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदान दलों क लिए गूगल फॉर्म

टेस्ट ऑनलाइन किए जाने तथा कम्युनिकेशन एप प्रारंभ करने के लिए जिला

प्रशासन की सराहना की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने

प्रशिक्षण हेतु मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा तैयार कम्प्यूटर पॉवरपाइंट

प्रस्तुति, ईव्हीएम हेंडआन करने सम्बन्धी जानकारी, वाट्सअप के माध्यम से

शंका समाधान इत्यादि को बेहतर प्रशिक्षण के लिए जरूरी निरूपित करते हुए

इसकी सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने मतदान दलों को प्रोत्सहित करते हुए

आत्मविश्वास के साथ निर्वाचन दायित्व को सम्पन्न कराने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी सहित निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें