मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का करेंगे शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज (मंगलवार ) दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन में श्रम विभाग द्वारा आयोजित अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य के श्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12 वीं तक निःशुल्क अध्ययन हेतु प्रवेशित बच्चों को सम्मान पत्र वितरण करेंगे।इस मौके श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन,एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक को कम से कम 1 साल से निर्माण कार्य में पंजीकृत होना चाहिए। इस योजना के तहत सिर्फ पहले 2 बच्चों को लाभ मिलेगा। इसके लिए जीवित श्रमिक पंजीयन कार्ड, छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बच्चे के 5वीं क्लास की मार्कशीट, वर्तमान कक्षा में अध्ययन प्रमाण पत्र, स्वघोषणा प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और चयन के बाद ट्रांसफर सर्टिफिकेट जरूरी होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें