मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री साय आज करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री  साय आज करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य उद्घाटन

-रोड टैक्स में 50% की छूट और कंपनियों के ऑफर से ग्राहकों में भारी उत्साहरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के श्री राम बिजनेस पार्क में रायपुर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार शाम 7 बजे करेंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी और परिवहन मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति रहेगी। साथ ही राज्य के कई अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भी इस समारोह में मौजूदगी रहेगी।छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ में ऑटो एक्सपो ग्राउंड से खरीद गई हर गाड़ी पर आर.टी.ओ. टैक्स में 50% की छूट दी जा रही है। इससे ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह है और विधिवत उद्घाटन के दिन 1000 वाहनों की डिलीवरी की संभावना है।राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जा रही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट से ग्राहकों में जबर्दस्त उत्साह है। वाहनों के शो-रूम में पहुंचकर ग्राहकों ने भारी बुकिंग कराई है। इनकी डिलीवरी विधिवत उद्घाटन के साथ की जाएगी।आज के खास आकर्षण : 4 वाहनों की लॉन्चिंगराडा ऑटो एक्सपो 2026 में आज बुधवार काे 4 वाहनों की लॉन्चिंग होगी। इनमें महिन्द्रा कंपनी की कार 7 एक्सओ, यामाहा की बाइक एक्सएसआर 155, टाटा कंपनी की कार सिएरा, मारुति सुजुकी कंपनी की कार विक्टोरिस की लॉन्चिंग होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें