मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पूर्व सरपंच भीमा मडकम की नक्सलियों ने की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पूर्व सरपंच भीमा मडकम की नक्सलियों ने की हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। ग्राम कंचाल निवासी और पूर्व सरपंच भीमा मडकम की नक्सलियों ने खेत में गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।पामेड़ थाना सूत्रों ने बताया है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमा मडकम हाल ही में दंतेवाड़ा जिले के बचेली से अपने गांव कावरगट्टा लौटा था। बताया जा रहा है कि जब मंगलवार को वह खेत में मौजूद था तभी घात लगाए नक्सलियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले के दौरान आसपास लोग मौजूद थे जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय आसपास ग्रामीण मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागते नजर आए।वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक भीमा मडकम पर इससे पहले भी नक्सली हमला हो चुका था लेकिन वह उस समय बच गया था। इस बार नक्सलियों ने उसे निशाना बनाकर उसकी हत्या कर दी।पूर्व सरपंच होने के कारण भीमा मडकम की क्षेत्र में अच्छी पहचान थी जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पामेड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया। अतिरिक्त सुरक्षा बल भी रवाना किया गया है। पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। फरार नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें