मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में नक्सली ढेर, शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में नक्सली ढेर, शव बरामद

बीजापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में बुधवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जवानों ने मारे गए नक्सली के शव के साथ हथियार भी बरामद किया है। वहीं इलाके में दोनों ओर से फायरिंग जारी है। हालांकि अभी इसकी विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम इतावार के पास मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। अब तक एक माओवादी का शव बरामद किया गया है, साथ ही मौके से हथियार भी मिले हैं।

ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें