मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अंबिकापुर सबसे ठंडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अंबिकापुर सबसे ठंडा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 2 से 3 दिनों के लिए कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है, क्योंकि तापमान में लगातार गिरावट की वजह से अब ठंड का असर तेज होता जा रहा है।अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.5°C दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही,बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। रायपुर के अमलेश्वर इलाके में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और लोगों को वाहन लाइट जलाकर चलाने पड़े। इसी तरह रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में भी घना कोहरा देखने को मिला।सरगुजा संभाग के कई इलाकों में धुंध के कारण विजिबिलिटी घटकर महज 20 मीटर तक रह गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में ठंड का असर बना रहेगा। अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद तीन दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 300 से 350 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें ड्राई स्किन, एक्जिमा और सोरायसिस के मरीजों की संख्या अधिक है। डर्मेटोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. मृत्युंजय सिंह के अनुसार ठंड के मौसम में ये समस्याएं आम हैं, लेकिन समय पर उपचार न होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें