मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार से रायपुर आ रही रॉयल बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 16 यात्री घायल, 12 गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार से रायपुर आ रही रॉयल बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 16 यात्री घायल, 12 गंभीर

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर दर्री पारा के पास आज मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।रतनपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि सड़क किनारे एक ट्रेलर खड़ी थी, जिसे कोहरे और कम दृश्यता के कारण संभवतः बस चालक समय रहते नहीं देख पाया। तेज रफ्तार के चलते बस सीधे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के समय बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से काफी मुश्किल से निकला गया । उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर रूप से 11 घायल यात्रियों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है ।वहीं बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया की थाना रतनपुर क्षेत्र के दर्रीपारा बाईपास के पास खराब हालत में ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़ी ट्रेलर सीजी 12 एडब्ल्यू 3236 को बस चालक ने बस क्रमांक सीजी 06 जी वाय 8153 काे पीछे से टक्कर मारने से एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें 12 सवारी घायल हुए हैं।गंभीर घायलाें में सुरेंद्र विश्वकर्मा परिचालक, मंजय कुमार, राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, कमालुद्दीन अंसारी –चालक, राकेश कुमार सिंह, कु सलोनी सिंह, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता कुमारी और अशरफी सिंह शामिल है। फिलहाल रतनपुर थाना प्रभारी माैके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें