मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़: अगवा ठेकेदार का शव बीजापुर के जंगल में मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़: अगवा ठेकेदार का शव बीजापुर के जंगल में मिला

-रविवार को नक्सलियों ने किया था अगवाबीजापुर/रायपुर।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित पामेड़ थाना क्षेत्र में आज (सोमवार) सुबह जंगल से सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार इम्तियाज अली का शव पुलिस ने बरामद किया है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। शव के पास नक्सलियों का एक परचा मिला है। ठेकेदार उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार इम्तियाज अली रविवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे इसी दौरान नक्सलियों ने उन्हें और उनके सहयोगी को घेर लिया और अपने साथ जंगल ले जाने लगे। इसी दौरान ठेकेदार का साथी नक्सलियों के चंगुल से भाग निकला और नजदीकी सुरक्षा कैंप पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी।बीजापुर पुलिस ने जानकारी दी है कि सूचना मिलने के तुरंत बाद सर्च ऑपरेशन चलाकर अगवा ठेकेदार की तलाश शुरू की। सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से ठेकेदार इम्तियाज अली का शव बरामद हुआ है। उनकी बेरहमी से गला काटकर हत्या की गई है। शव के पास पर्चा भी मिला है, जिसमें नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य का विरोध किया गया है। परचा नक्सलियों के पामेड़ एरिया कमेटी ने जारी किया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें