मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिन तक गरज-चमक और बारिश के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिन तक गरज-चमक और बारिश के आसार

रायपुर । भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश करने के संकेत मिल रहे हैं।रविवार को मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में गर्मी का असर बना रहा।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। पर्याप्त नमी और अनुकूल वायुमंडलीय स्थिति के कारण आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। इसके साथ ही अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर बिलासपुर रहा जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना जताई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें