मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कल उत्तर बंगाल में दो जगह जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कल उत्तर बंगाल में दो जगह जनसभा

कोलकाता, । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर पश्चिम बंगाल

आ रहे हैं। वह मंगलवार को उत्तर बंगाल में दो जगह जनसभा को संबोधित करेंग।

केंद्रीय गृहमंत्री को रविवार को चुनाव प्रचार के लिए दार्जिलिंग में

जनसभा करनी थी लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर उतर नहीं सका।

नतीजा यह हुआ कि शाह को दार्जिलिंग में बिना सभा किए वापस लौटना पड़ा।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, शाह मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए बंगाल आने

वाले हैं। उनका रायगंज और मालदह दक्षिण में दो सभाएं करने का कार्यक्रम है।

लोकसभा

चुनाव प्रचार के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अक्सर पश्चिम बंगाल का

दौरा करता रहता है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी तीन बार बंगाल का दौरा कर चुके हैं। रायगंज लोकसभा क्षेत्र में दूसरे

चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस बार भापा ने कार्तिक पाल को उम्मीदवार

बनाया है। 2019 में देवश्री चौधरी ने भाजपा के टिकट पर यह सीट जीती थी।

बाद में उन्हें नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में राज्यमंत्री भी बनाया गया। इस

बार भाजपा ने इस सीट से देवश्री को टिकट नहीं दिया है। उन्हें कोलकाता

दक्षिण लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। रायगंज में भाजपा के खिलाफ

तृणमूल ने कृष्णा कल्याणी को उम्मीदवार बनाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें