मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में बर्ड की पुष्टि के बाद हालात का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में बर्ड की पुष्टि के बाद हालात का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम

रांची में बर्ड की पुष्टि के बाद हालात का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम

रांची: रांची में बर्ड की पुष्टि के बाद हालात का जायजा लेने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की उच्च स्तरीय टीम दिल्ली से रांची पहुंची। इस टीम में विशेषज्ञ डॉक्टर्स और महामारी रोग विशेषज्ञ शामिल थे। रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि बर्ड फ्लू से इंसानों के संक्रमित होने का खतरा बेहद कम रहता है बावजूद इसके रांची स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह चौकस है। उन्होंने कहा कि अच्छी तरह पका कर चिकन खाने से बीमारी फैलने का कोई खतरा नहीं रहता है लेकिन संक्रमित बर्ड को तौलने और उसे बनाने के क्रम में संक्रमण का खतरा जरूर रहता है। राजधानी रांची के होटवार स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग लगातार दूसरे दिन भी बीमारी की रोकथाम के लिए सक्रिय दिखा। क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार में आज भी संक्रमण रोकने के लिए चले अभियान में 1012 किलोग्राम कंटिमिनेटेड पॉल्ट्री फीड को नष्ट किया गया। वहीं, आसपास के क्षेत्रों में संक्रमण की संभावना समाप्त करने के लिए चूना और सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया। क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र के सहायक निदेशक (कुक्कुट) डॉ कमलेश कुमार पिंगले ने बताया कि आज तीन पशु चिकित्सकों डॉ ललन कुमार, डॉ कमलेश कुमार, डॉ गणेश कुमार महली के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम ने दिन भर बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए अभियान चलाया इसके साथ-साथ लोगों को बर्ड फ्लू से जुड़ी जानकारी भी दी गयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें