मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने लिया वीआरएस !

मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने लिया वीआरएस !
-30 अप्रैल को होने वाले थे रिटायर
पटना।बिहर के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने वीआरएस ले लिया है।सूत्रों के अनुसार उनके वीआरएस पर शनिवार को नीतीश सरकार ने फैसला ले लिया और उसे मंजूर कर लिया है। आमिर सुबहानी 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले थे लेकिन उसके पहले ही उनके वीआरएस लेने की खबर है। इसे लेकर अभी तक आमिर सुबहानी की ओर से कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके आवेदन पर अपनी मंजूरी दे दी है।माना जा रहा है कि वीआरएस लेने के बाद अब वे बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बन सकते हैं।कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आमिर सुबहानी की जगह अब वरिष्ठ आईएएस ब्रजेश मेहरोत्रा को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वहीं आईएएस चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त बनाने तैयारी चल रही है चर्चा थी कि आमिर सुबहानी को एक्सटेंशन मिल सकता है। लेकिन, सूत्रों के हवाले से पता चला कि आमिर सुबहानी के एक्सटेंशन का मामला फंस गया. कहा जा रहा है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद आमिर सुबहानी के एक्सटेंशन पर एनडीए के घटक दलों में सहमति नहीं मिली । इसी कारण अब उन्हें सीएम नीतीश नई जिम्मेदारी दे सकते हैं जो बीपीएससी अध्यक्ष का हो सकता है। आईएएस ब्रजेश मेहरोत्रा वर्ष 1989 बैच के अधिकारी हैं।





