मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन के बैरक में भी सीबीआई की छापेमारी, इसी बैरक में था 'दुष्कर्मी-हत्यारे' का ठिकाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन के बैरक में भी सीबीआई की छापेमारी, इसी बैरक में था 'दुष्कर्मी-हत्यारे' का ठिकाना

कोलकाता। आर.जी. कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपित सिविक वॉलिंटियर संजय राय का ठिकाना कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन का बैरक था। अब इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को इस बैरक में भी छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने यहां से आरोपित के खिलाफ सबूत जुटाने की कोशिश की। इसके साथ ही, वहां के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।कोलकाता पुलिस के सिविक वोलेंटियर के रूप में काम कर रहे आरोपित को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश पर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें अब तक केवल एक गिरफ्तारी हुई है। आरोपित की इस बैरक में नियमित आवाजाही थी और वह यहां काफी समय बिताता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आर.जी. कर अस्पताल में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित इसी बैरक में वापस लौटा था, जहां से रात को उसे हिरासत में लिया गया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आरोपित जब चौथी बटालियन के बैरक में पहुंचा, तो वहां के एक कर्मचारी ने उसे आर.जी. कर अस्पताल में हुई घटना की जानकारी दी। इस पर आरोपित ने केवल इतना कहा, "अच्छा, देखता हूं।"शनिवार की सुबह, सीबीआई की एक टीम आर.जी. कर अस्पताल पहुंची, जबकि दूसरी टीम लगभग उसी समय सॉल्ट लेक स्थित चौथी बटालियन के बैरक में पहुंची। वहां से सबूत इकट्ठा करने का काम जारी है। जांचकर्ताओं ने आरोपित के बैरक में पहुंचने के बाद के उसके व्यवहार, नशे की हालत में होने की संभावना आदि की भी जांच की।शुक्रवार को सीबीआई ने आरोपित को लेकर अस्पताल का दौरा किया और घटना का पुनर्निर्माण किया। इसके अलावा, सीबीआई ने शुक्रवार से आर.जी. कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार देर रात वे घर लौटे, लेकिन शनिवार सुबह फिर से सिजीओ पहुंचे। सीबीआई कोलकाता पुलिस के कुछ अधिकारियों को भी तलब कर सकती है, क्योंकि इस मामले की प्रारंभिक जांच पुलिस ने की थी और सीबीआइ उनसे संबंधित जानकारी जुटा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें