मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई की आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से रातभर चली पूछताछ जारी, 20 घंटे बाद भी रिहाई नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीबीआई की आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से रातभर चली पूछताछ जारी, 20 घंटे बाद भी रिहाई नहीं

कोलकाता, । कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष से सीबीआई की टीम ने शुक्रवार रातभर पूछताछ की। शुक्रवार दोपहर तीन बजे उन्हें अचानक बीच रास्ते से पकड़ा गया और सिजीओ कॉम्प्लेक्स ले जाया गया। वे शनिवार सुबह 10:00 बजे खबर लिखे जाने तक सिजीओ कॉम्प्लेक्स में मौजूद हैं। सीबीआई ने पहले से उन्हें बुलाया था लेकिन वे पेश नहीं हुए।सीबीआई के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि हत्या और बलात्कार के मुख्य आरोपित संजय राय से क्या संदीप घोष का सीधा संपर्क था। अस्पताल के अन्य चिकित्सकों और अधिकारियों ने पहले ही सीबीआई को बताया है कि उन्होंने केवल प्रिंसिपल के निर्देशों का पालन किया।घटनाओं के सिलसिले में यह भी बताया गया है कि आरजी कर अस्पताल की एक महिला डॉक्टर के परिजनों ने सीबीआई को बताया कि उनकी बेटी बहुत दबाव में रहती थी और उसे जबरदस्ती ड्यूटी करने के लिए मजबूर किया जाता था।सीबीआई अधिकारी यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या संदीप घोष ने पीड़िता की मौत के बाद संजय राय के साथ संपर्क किया था। इसके अलावा, उन्होंने प्रथम दृष्टया हत्या को आत्महत्या में बदलने की कोशिश की थी।सीबीआई अधिकारी संदीप घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। वहीं, पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने स्पष्ट किया है कि पुलिस ने कोई सबूत नष्ट नहीं किया है और यदि सीबीआई को कोई संदेह है, तो वह इसकी जांच कर सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें