मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ने संदीप को फिर से हिरासत में लेने की मांग वापस ली, जज के सवाल पर लिया फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीबीआई ने संदीप को फिर से हिरासत में लेने की मांग वापस ली, जज के सवाल पर लिया फैसला

कोलकाता। आर.जी. कर दुष्कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को फिर से हिरासत में लेने की कोशिश कर रही सीबीआई ने सोमवार को अदालत में अपनी याचिका वापस ले ली। सियालदह अदालत में जब इस मामले की सुनवाई हो रही थी, तो जज ने सीबीआई से सवाल किया कि अगर जेल में जाकर संदीप से पूछताछ की जा सकती है, तो फिर उसे हिरासत में लेने की जरूरत क्यों है। जज के इस सवाल के बाद सीबीआई ने अपनी याचिका वापस ले ली।सोमवार को संदीप घोष को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सियालदह अदालत में पेश किया गया। इस दौरान संदीप के वकील ने तर्क दिया कि इससे पहले जब सीबीआई ने संदीप को हिरासत में लिया था, तो उनसे कोई विशेष पूछताछ नहीं की गई थी। इसके बाद जज ने सीबीआई की केस डायरी और धारा 161 के तहत दिए गए बयान की जांच की। जज ने सीबीआई से पूछा कि जेल में जाकर भी संदीप से पूछताछ की जा सकती है, फिर उसे हिरासत में लेने की आवश्यकता क्यों है। जज ने कहा कि आप जेल में जाकर भी पूछताछ कर सकते हैं।जज की इस टिप्पणी के बाद सीबीआई ने अपनी याचिका वापस ले ली। हालांकि, जज ने आश्वासन दिया कि अगर सीबीआई जेल में जाकर पूछताछ करना चाहती है, तो अदालत इसकी अनुमति पर विचार करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें